Creator guide · BharatChitra AI
हिंदी में कहानी का छोटा वीडियो कैसे बनाएँ?
पहले तय करें कि आपकी कहानी में कौन है, उसे क्या चाहिए और अंत में क्या बदलता है। स्टूडियो में कहानी की भाषा हिंदी चुनें। पहली कोशिश के लिए ऐसा प्रसंग लें जिसे आप आधे मिनट में सुना सकें।
एक घटना से शुरुआत करें
मान लें कि स्कूल में एक बच्ची को किसी का टिफ़िन मिलता है। वह उसे लौटाने निकलती है और पता चलता है कि टिफ़िन उसकी नई सहेली का है। पहली तस्वीर में टिफ़िन दिखाएँ। इससे दर्शक तुरंत समझ जाता है कि बच्ची उसे क्यों उठा रही है।
संवाद बोलकर देखें
स्क्रिप्ट को उसी तरह पढ़ें जैसे आप किसी दोस्त को कहानी सुना रहे हों। “यह डिब्बा तुम्हारा है?” जैसा छोटा संवाद बोलने और सुनने दोनों में आसान होता है। अंत में सहेली की प्रतिक्रिया दिखाएँ। अगर उसी से कहानी पूरी हो जाती है तो सीख समझाने वाली आखिरी पंक्ति हटा दें।
आवाज़ और उपशीर्षक जाँचें
हर चित्र में पात्रों की पहचान और घटनाओं का क्रम जाँचें। नामों का उच्चारण सुनें। चाहें तो Voice चरण में अपनी आवाज़ रिकॉर्ड करें या ऑडियो फ़ाइल जोड़ें। वीडियो देखकर जाँचें कि उपशीर्षक सही समय पर आते हैं। फिर MP4 डाउनलोड करें। अलग उपशीर्षक चाहिए तो SRT फ़ाइल भी डाउनलोड करें।
More creator guides
- How to Make an AI Story Video for YouTube Shorts
- Telugu AI Story Video Maker: From Idea to Narrated Short
- Hindi AI Story Video Maker: Script, Voice and Captions
- How to Record Your Own Story Narration and Export Captions
- How to Schedule a YouTube Short with BharatChitra Pro
- తెలుగులో కథా వీడియో ఎలా తయారు చేయాలి?
- हिंदी में कहानी का छोटा वीडियो कैसे बनाएँ?